पुस्तकालय
के.अ.रा.व.से. कोयंबटूर पुस्तकालय में वानिकी, पर्यावरण, वन्यजीव, पारिस्थितिकी जैसे विषयों पर पुस्तकों, व्याख्यान नोट्स और बैक वॉल्यूम के रूप में 12,000 से अधिक दस्तावेज़ उपलब्ध हैं। पुस्तकालय नियमित रूप से 20 वर्तमान पत्रिकाओं, जर्नल्स, समाचार-पत्रिकाओं एवं दैनिक समाचारपत्रों की सदस्यता लेता है।
पुस्तकालय डेटाबेस एवं परिसंचरण गतिविधियों के प्रबंधन हेतु ‘ऑटो लिब’ सॉफ़्टवेयर का उपयोग किया जाता है। रिप्रोग्राफिक सेवा प्रदान करने के लिए फोटोकॉपी सुविधा उपलब्ध है। पुस्तकालय में डिजिटल पुस्तकालय गतिविधियों एवं ऑनलाइन संदर्भ हेतु कंप्यूटर एवं वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध है।


के.अ.रा.व.से. कोयंबटूर में पुस्तकालय का दृश्य
पेज अद्यतन तिथि: 04 Mar, 2024

