इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं
केन्द्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, कोयंबटूर वानिकी प्रशिक्षण के लिए एक आदर्श स्थान है। यह सुंदर ‘वन विज्ञान’ भवन में स्थित है, जहां सुसज्जित व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, भौगोलिक सूचना प्रणाली प्रयोगशाला तथा सम्मेलन कक्ष उपलब्ध हैं। आवासीय सुविधा ‘चंदन हॉस्टल’ एवं हाल ही में निर्मित ‘एक्ज़ीक्यूटिव हॉस्टल’ में सुनिश्चित की गई है।
व्याख्यान कक्ष
दो पूर्णतः वातानुकूलित व्याख्यान कक्ष उपलब्ध हैं, जो स्मार्ट कक्षा सुविधाओं से सुसज्जित हैं तथा कक्षा सत्रों के संचालन हेतु प्रयुक्त होते हैं।




पुस्तकालय
पुस्तकालय में वानिकी और संबंधित विषयों पर पुस्तकों, पत्रिकाओं और मैगज़ीन का काफी अच्छा संग्रह है। पूरे पुस्तकालय संग्रह को कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है और ऑनलाइन संदर्भ के लिए डिजिटल पुस्तकालय सेवाएं उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं हेतु लेखों को ब्राउज़ करने और डाउनलोड करने के लिए स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (लैन) पर हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है।

जीआईएस/कंप्यूटर लैब
जीआईएस/कंप्यूटर लैब में नवीनतम मॉडल के 60 एआईओ पीसी तथा उन्नत डेस्कटॉप कंप्यूटर उपलब्ध हैं, जिनमें इमेजिन आर्कजीआईएस एवं ईआरडीएएस सॉफ़्टवेयर स्थापित हैं।
यह प्रयोगशाला इंटरनेट कनेक्टिविटी से युक्त है, जिससे वानिकी में आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकों के अनुप्रयोग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

सम्मलेन कक्ष
परिसर में पूर्णतः सुसज्जित तथा उच्च-परिभाषा डिस्प्ले, कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम और कंप्यूटर से युक्त दो वातानुकूलित सम्मेलन कक्ष उपलब्ध हैं, जिनके नाम ‘कॉर्बेट हॉल’ और ‘चैम्पियन हॉल’ हैं। जिनका उपयोग कार्यशालाओं, सम्मेलनों, दीक्षांत समारोह तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु किया जाता है।

खेल
यहाँ का प्रशिक्षण समग्र व्यक्तित्व के विकास पर केंद्रित है, जिसमें सैद्धांतिक पक्षों के अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाता है। शारीरिक प्रशिक्षण और खेल पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण अंग हैं तथा अनिवार्य रूप से सम्मिलित किए जाते हैं। अकादमी में टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी एवं एथलेटिक्स की सुविधाओं के साथ बाहरी खेलों के लिए विशाल मैदान हैं। इनडोर सुविधाओं में एक आधुनिक व्यायामशाला, टेबल टेनिस, स्नूकर, बैडमिंटन और बोर्ड गेम शामिल हैं।

छात्रावास/ हॉस्टल
प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय है। अकादमी के चंदन हॉस्टल में सभी प्रशिक्षुओं के लिए एकल आवासीय सुविधा उपलब्ध है। हॉस्टल में 108 गैर-संलग्न एकल आवासीय कक्ष तथा 5 द्वि-आवासीय कक्ष संलग्न स्नानगृह सहित उपलब्ध हैं। हॉस्टल में कॉमन रूम की सुविधाएँ हैं, जिनमें टीवी, समाचारपत्र एवं टेलीफोन कनेक्शन सम्मिलित हैं। विश्राम हेतु एक छोटा लाउंज हॉल भी है। नया ‘एक्ज़ीक्यूटिव हॉस्टल’ भूतल पर 8 सुइट रूम एवं 2 वीआईपी सुइट रूम तथा प्रथम तल पर 16 सुइट रूम से युक्त है।
- 1. महिला अधिकारी प्रशिक्षुओं के आवास के लिए संलग्न बाथरूम सुविधाओं के साथ 44 एकल आवासीय वाले नए महिला छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है।
- 2. अधिकारी प्रशिक्षुओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया अधिकारी मेस भवन का निर्माण किया जा रहा है।

पेज अद्यतन तिथि: 04 Mar, 2024

