आईसीसी पॉश
शिकायत प्रक्रिया :
महिलाओं के विरुद्ध यौन उत्पीड़न की शिकायत कागज़ पर या ई-मेल द्वारा की जा सकती है।इस अधिनियम के अनुसार, पीड़ित महिला कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की लिखित शिकायत आई.सी.सी. या एलसीसी (यदि शिकायत नियोक्ता के विरुद्ध है) को घटना की तारीख से तीन महीने की अवधि के भीतर कर सकती है और एक से अधिक घटनाओं के मामले में, आखिरी घटना की तारीख से तीन महीने के अंदर शिकायत दर्ज कर सकती है। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) नियम, 2013 के अनुसार, यदि पीड़ित महिला अपनी शारीरिक अक्षमता के कारण शिकायत दर्ज करने में असमर्थ हो, तो उसके परिजन या दोस्त या सहकर्मी या राष्ट्रीय महिला आयोग या राज्य महिला आयोग का कोई अधिकारी या कोई भी व्यक्ति जिसे घटना की जानकारी हो, पीड़ित महिला की लिखित सहमति से शिकायत दर्ज करा सकता है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 24 जुलाई, 2017 को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधितशिकायतें दर्ज करने के लिए यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक-बॉक्स (शी-बॉक्स) नामक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली शुरू की। शी-बॉक्स एक पहल है जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार (केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वायत्त निकाय और संस्थानों आदि) के किसी भी कार्यालय में कार्यरत या वहां आने वाली महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें दर्ज करने के लिए एक प्लेटफॉर्म देना है, ताकि वे कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकें।
एक बार जब कोई शिकायत शी-बॉक्स में जमा हो जाती है, तो उसे सीधे संबंधित मंत्रालय/ विभाग/ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/ स्वायत्त निकाय आदि की आंतरिक शिकायत समिति (आई.सी.सी.) को भेज दिया जाएगा, जिसके पास शिकायत की जांच करने का अधिकार है। शी-बॉक्स शिकायत करने वाले और नोडल प्रशासनिक अधिकारी दोनों को समिति द्वारा की गई जांच की प्रगति का अनुश्रवन करने का मौका भी देता है।
i. कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के संबंध में अधिनियम/नियम/सलाह/निर्णय
| क्रम सं. | विषय | डाउनलोड/लिंक |
|---|---|---|
| 1 | कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 4.36 एमबी भाषा: अंग्रेजी |
| 2 | कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 - हिन्दी | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 218 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 3 | कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) नियम 2013 | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 873 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 4 | कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के अनुसार कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के साथ सेवा नियमों का संरेखण | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 621 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 5 | कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत की गई शिकायतों के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित चरणबद्ध जांच प्रक्रिया | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 296 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 6 | कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित अपील प्रक्रिया | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 119 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 7 | आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष से वरिष्ठ व्यक्ति की जांच के संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 98 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 8 | कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत जांच करने के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देश | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 84 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 9 | कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 330 केबी भाषा: अंग्रेजी |
ii. कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के बारे में जागरूकता
| क्रम सं. | विषय | डाउनलोड/लिंक |
|---|---|---|
| 1 | कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के अंतर्गत संस्थानों या संगठनों का अनुशंसित पैनल | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 1.57 एमबी भाषा: अंग्रेजी |
| 2 | कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 पर पुस्तिका | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 3.30 एमबी भाषा: अंग्रेजी |
| 3 | कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 पर दो दिवसीय कार्यशाला के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 578 केबी भाषा: अंग्रेजी |
iii. आदेश
| क्रम सं. | विषय | डाउनलोड/लिंक |
|---|---|---|
| 1 | वन शिक्षा निदेशालय, देहरादून में आंतरिक शिकायत (आई.सी.) समिति का गठन | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 783 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 2 | के.अ.रा.व.से., देहरादून में आंतरिक शिकायत (आई.सी.) समिति का गठन | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 1.16 एमबी भाषा: अंग्रेजी |
| 3 | के.अ.रा.व.से., कोयंबटूर में आंतरिक शिकायत (आई.सी.) समिति का गठन | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 83 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 4 | के.अ.रा.व.से., बर्नीहाट में आंतरिक शिकायत (आई.सी.) समिति का गठन | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 470 केबी भाषा: अंग्रेजी |
| 5 | आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों का संपर्क विवरण | फॉर्मैट: पीडीएफ साइज़: 136 केबी भाषा: अंग्रेजी |

